श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 फरवरी 2026। 5 दिन से दो दर्जन से अधिक किसानों की बिजली सप्लाई बाधित है। कल्याणसर की रोही के किसान मंगलवार को एकत्र होकर सहायक अभियंता ऊपनी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें यहां कोई कार्मिक व अधिकारी नहीं मिला, जिससे नाराज किसानों ने कार्यालय के बाहर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए किसानों ने बताया कि कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं है। किसान कोजुराम जाट ने बताया कि गांव की रोही में स्थित करीब 25-30 किसानों की बिजली डोली फीडर से है। इस फिडर में पांच दिन पहले फाल्ट आया और जिससे इन सभी खेतों में बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है। किसानों ने बताया कि फीडर जिस किसान के खेत में है, वही फाल्ट नहीं निकालने दे रहें है जिससे किसान परेशान हो रहें है। किसानों ने पुलिस व्यवस्था कर विभाग से फाल्ट निकाल कर बिजली सुचारू करने की मांग की है। इस दौरान किसान बिशनाराम, राजूराम, अशोक शर्मा, तोलाराम, रामावतार शर्मा, प्रभुराम, कालूराम, संतोष, रूघाराम, ओमप्रकाश, परमेश्वर हरडू, सहीराम, शिवलाल, पवन, सूरजाराम, मोहनराम, श्रवण सहित अनेक किसान मौजूद रहें।