श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद बोर्ड ने 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी किया है। 5वीं में 13,68,947 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 13,33,936 विद्यार्थी पास हुए है। कुल परीक्षा परिणाम 97.75% रहा है। वहीं कक्षा 8वीं में कुल 12,45,735 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें से 12,45,735 विद्यार्थी पास हुए है। कुल परीक्षा परिणाम 97.01% रहा है। आप भी 5वीं बोर्ड व 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम देखने के लिए नीचे दी गई बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर क्लिक कर देख सकते है। https://rajpsp.nic.in/Class5th_8thExam/Home/PSP2K26_5th8thRes.aspx