डूंगरगढ़ one 2 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को 446वें दिन भी लगातार जारी है। समिति से जुड़े राजेन्द्र प्रसाद स्वामी ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बावजूद समिति के सदस्य धरनास्थल पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
स्वामी ने कहा कि क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर नहीं होने के कारण सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इलाज में देरी के चलते कई बार घायलों की जान तक चली जाती है, फिर भी जिम्मेदारों की उदासीनता बनी हुई है।
स्वामी ने कहा कि धरने में समिति के मदनलाल प्रजापत, मालाराम कुलड़िया, रामकिशन गावड़िया, मुकेश ज्याणी, प्रकाश गांधी, आदुराम बाना, सुभाष जावा, उस्मान आरिफ, रवि बारूपाल, मुनिराम भुंवाल, रामरख गिला, गोपाल विश्नोई, डूंगरसिंह और चम्पालाल बिग्गा सहित कई लोग मौजूद रहे।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जब तक ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।