WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

440 ग्राम अफीम केस में आरोपी बरी: अभियोजन सबूतों में नाकाम, ADJ कोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

डूंगरगढ़ one 12 दिसंबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। 10 साल पुराने 440 ग्राम अफीम बरामदगी प्रकरण में ADJ सरिता नौशाद की अदालत ने आरोपी नारायणराम बिश्नोई (निवासी धोलेरिया सासन, रोहट–पाली) को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में पूरी तरह असफल रहा, इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ दिया जाता है।

बस स्टैंड पर 2015 में हुई थी कार्रवाई

घटना 8 मई 2015 की है। तोलियासर बस स्टैंड पर तत्कालीन एसएचओ ने कार्रवाई करते हुए नारायणराम को 440 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।

सबूतों में विरोधाभास, प्रक्रिया में खामियां

सुनवाई के दौरान अभियुक्त के अधिवक्ता एडवोकेट राधेश्याम दर्जी ने दलील दी कि पुलिस कार्रवाई में गंभीर प्रक्रियागत त्रुटियां हुईं और जब्ती के सबूत मजबूत नहीं हैं। अदालत ने माना कि अभियोजन यह साबित नहीं कर सका कि अफीम वाकई आरोपी के कब्जे से ही मिली थी।

राधेश्याम दर्जी व गोपाल पारीक ने की पैरवी

अभियुक्त की ओर से एडवोकेट राधेश्याम दर्जी और एडवोकेट गोपाल पारीक ने पैरवी की। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई शक के दायरे में है और कोई भी साक्ष्य आरोपी को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं है।

कोर्ट ने कहा- आरोप संदेह से परे साबित नहीं

फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि अभियोजन ने संदेह से परे प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए। इसलिए आरोपी को दोषमुक्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़