WhatsApp Menu
22 फरवरी 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  दिन दहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल ले गए चोर  |  400 ग्राम सोना हड़पने का मामला: श्रवण कुमार की जमानत याचिका खारिज  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल नि:शुल्क यूरोलॉजी परामर्श शिविर, प्रोस्टेट जांच भी फ्री  | 

400 ग्राम सोना हड़पने का मामला: श्रवण कुमार की जमानत याचिका खारिज

डूंगरगढ़ one 21 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वर्ण हड़पने के मामले में आरोपी श्रवण कुमार पुत्र मदनलाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली। अपर सत्र न्यायाधीश सरिता नौशाद की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी ने बताया कि 30 जनवरी 2025 को परिवादी मुकेश कुमार सुनार ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी मदनलाल, उसका पुत्र बाबूलाल और श्रवण कुमार परिवादी के पास आए और बेईमानीपूर्वक आशय से 400 ग्राम सोना ले गए, लेकिन इसके बदले कोई भुगतान नहीं किया गया।

सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि श्रवण कुमार को झूठे मामले में फंसाया गया है और पूरी घटना मनगढ़ंत कहानी पर आधारित है। वहीं परिवादी पक्ष के अधिवक्ता मोहनलाल सोनी और अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए गए हैं। आरोपी ने छलपूर्वक गहने प्राप्त किए और अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि अपराध की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसे जमानत का लाभ देना न्यायोचित नहीं है। इसके चलते आरोपी श्रवण कुमार की जमानत याचिका अस्वीकार कर खारिज कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़