WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

4 सालों में नहीं बना पाए चारदीवारी, बजट की कमी ने आज ले ली 3 गौवंश की जान, हादसे की आशंका के साए में ग्रामीण।

**श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर), 31 जुलाई 2025:** श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बींझासर में स्थित विद्युत उपकेंद्र (जीएसएस) में अर्थ फाल्ट के कारण करंट फैलने से बीती रात लगभग 3 बजे तीन गौवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजली विभाग और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार, जीएसएस में बार-बार अर्थ फाल्ट होता है, जिससे आसपास के क्षेत्र में करंट फैल जाता है। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद, जीएसएस की चारदीवारी नहीं है, जिससे जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2002 में निर्मित इस जीएसएस की चारदीवारी लगभग पांच साल पहले पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और यहां तक कि जीएसएस में तैनात कर्मचारियों ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कई बार विभाग और सरकार से चारदीवारी के निर्माण की मांग की है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जीएसएस के पुनर्निर्माण को स्वीकृति मिली हुई है, लेकिन छह महीने से ढांचे का काम रुका हुआ है। युवाओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हित में बिजली आपूर्ति के दावे तो करती है, लेकिन लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने तत्काल चारदीवारी का निर्माण कराने और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है।

घटनास्थल पर रमेश नैण, भंवरलाल गोदारा, लिछमण भूकर, कोजुराम जाट सहित कई ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने गौवंश की मौत पर कड़ी नाराजगी जताई।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) नेता डॉ. विवेक माचरा ने भी घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थानीय नेताओं और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़