WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

31 दिसंबर को टूटा तार, सात दिन से जोड़ा ही नहीं, किसान परेशान, लगाई एसडीएम से गुहार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जनवरी 2026। क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के कारनामे और सुनवाई नहीं करने शिकायतें प्रतिदिन सामने आती है। दो दर्जन से अधिक कनेक्शनों के किसान सात दिन से बिजली का इंतजार कर रहें है।

क्षेत्र के गांव ठुकरियासर की रोही में 38 कृषि कनेक्शनों के लिए जाने वाली लाइन पुरानी व जर्जर है। आए दिन इसका तार टूटकर गिर जाता है। ठुकरियासर सैंकेंड जीएसएस से जाने वाली इस लाइन का गत 31 दिसंबर 2025 को तार टूट कर गिरा जिससे इन किसानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। अब पाले की आशंका के चलते किसानों को फसलों में सिंचाई करने की जरूरत है परंतु सात दिन से बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान है। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई के साथ किसान उपखंड कार्यालय पहुंचे व उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन देकर बिजली विभाग को लाइन जोड़ने के लिए पाबंद करने की मांग की। गुसाईं ने बताया कि इन किसानों की लाइन का तार जोड़ कर तुरंत बिजली सप्लाई प्रारंभ की जाए। इस दौरान मुरलीसिंह, देवीलाल, लूणसिंह, मालाराम राजपुरोहित, पोकरमल, प्रकाश, सांवरमल, कमल राजपुरोहित, जगदीश, सहीनाथ व भंवराराम साथ रहें। उपखंड अधिकारी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़