WhatsApp Menu
शराब के नशे में दो महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  एजी मिशन की बालिका ने हासिल किया सैनिक स्कूल में प्रवेश, हजारों बच्चों के बीच पाई उल्लेखनीय सफलता।  |  श्रीडूंगरगढ़ के लाल ने रचा इतिहास, बना विज्ञान में स्टेट टॉपर, पाए 500 में से 500 अंक  |  30 वर्षीय युवक हुआ अकाल मौत का शिकार, पुलिस कर रही जांच  | 

30 वर्षीय युवक हुआ अकाल मौत का शिकार, पुलिस कर रही जांच

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 अप्रैल 2026। क्षेत्र में एक युवक की दो दिन पूर्व मामूली तबीयत बिगड़ी और आज उसने दम तोड़ दिया। साथियों ने उसे बेहोशी की हालत में उपजिला अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
गांव सोनियासर मीठिया में बिजली ठेकाकर्मी श्रमिक 30 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह रावत निवासी बदनोर, भीलवाड़ा की शनिवार को मृत्यु हो गई। एएसआई सुरेश कुमार उपजिला अस्पताल पहुंचे है व परिजनों को सूचना देते हुए मामले की जांच कर रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की दो दिन पूर्व तबीयत खराब हुई और आज वह बेहोश हो गया। उसका साथी ठेकाकर्मी ही उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़