WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

30 साल बाद मृत महिला के नाम से बेच दिया खेत, एक महिला सहित छह जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 फरवरी 2026। जमीनों की बढ़ती कीमतों के चलते प्रवासी लोगों की जमीनों पर गिद्ध नजरें गड़ाए कई गिरोह सक्रिय है, जो एक जमीन को बेचान करने में सक्रिय है। ऐसा ही एक और मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि आड़सर बास निवासी व दिल्ली प्रवासी 63 वर्षीय संजू देवी पुत्री लक्ष्मीदेवी पत्नी निर्मल कुमार ओसवाल ने अनवर अली पुत्र हजारीखां कांता खतुरिया कॉलोनी बीकानेर, नरेंद्र डेलू पुत्र अमराराम जंभेश्वरनगर बीकानेर, मुकेश स्वामी पुत्र महावीरप्रसाद स्वामी श्रीडूंगरगढ़, अंकित पुत्र रामावतार धामा निवासी पवनपुरी बीकानेर, मनोज कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार प्रजापत चूरू व एक महिला जिसके नाम की जानकारी नहीं है, के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसकी माता लक्ष्मीदेवी पत्नी नेमीचंद लूणियां का जैतासर की रोही में खेत खसरा नबंर 474 में 5.2500 हेक्टेयर खेत है। माता उसके भाई विनोद व किशन के साथ विराटनगर, नेपाल में रहती थी। जिनका 21 जुलाई 1995 को विराटनगर नेपाल में ही मृत्यु हो गई। उनके वारिस सभी अलग अलग जगह रहते थे, तो मृत्यु के बाद भूमि का नामान्तरण दर्ज नहीं करवा पाए। 2 अक्टूबर 2025 को जब परिवादिया ने खेत की जमाबंदी ऑनलाइन निकलवाई तो जानकारी मिली की खेत का राजस्व रिकार्ड में विक्रय का नामान्तरण मुकेश स्वामी पुत्र महावीरप्रसाद स्वामी, अंकित धामा पुत्र रामावतार धामा पवनपुरी बीकानेर, मनोज कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार प्रजापत चूरू खातेदार के नाम अलग अलग विक्रयपत्र में दर्ज था। परिवादिया ने बताया कि वह दिल्ली रहती है और उसने वकील के जरिए पता किया तो जानकारी मिली की आरोपियों ने एक महिल ने स्वयं को लक्ष्मीदेवी बताते हुए षड़यंत्रपूर्वक फर्जी व बनावटी कुटरचित मुख्तारनामा तैयार कर मेरी माता की खातेदारी कृषि भूमि को मुख्तारनामा के माध्यम से 24 सितंबर 2025 को तीन अलग अलग विक्रयपत्र करवा दिए है। वहीं अंकित धामा ने इस पर एचडीएफसी बैंक से लोन भी ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़