WhatsApp Menu
रिड़ी- ऊपनी लाइन के रखरखाव के चलते 19 मार्च को 3 घंटे बिजली रहेगी बंद  |  दिल्ली पहुंचे सिद्ध ने की केंद्रीय मंत्री व पदाधिकारियों से मुलाकात, हुई संगठनात्मक चर्चा  |  21 मार्च की शाम निकलेगी गणगौर की भव्य सवारी, 22 मार्च की सुबह होंगे फैरे, मिलेंगें अनेकों पुरस्कार  |  महिला को घसीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज  |  घर की बाखल में सो रहें ग्रामीण का फोन हुआ चोरी, उसी के फोन-पे से किए रूपए ट्रांसफर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज  | 

29 को होगा लक्की ड्रा उत्सव, बजाज के खरीददार बनेगें विजेता

श्रीडूंगरगढ़, 27 नवंबर 2025। यहां बजाज मोटरसाइकिलों की लोकप्रियता का एक विशेष कारण है – इनकी मजबूती, दमदार माइलेज और कम रखरखाव। ये खूबियां इन्हें क्षेत्रवासियों का चहेता बनाती हैं।

इस लोकप्रियता को और भी खास बनाने के लिए, बजाज के अधिकृत विक्रेता, बालाजी मोटर्स ने इस वर्ष नवरात्रा-दीपावली के दौरान एक शानदार “महा-ऑफर” का आयोजन किया। इस ऑफर के तहत, बजाज मोटरसाइकिल खरीदने वाले हर ग्राहक को एक लकी कूपन दिया गया था।

अब, इन कूपनों का लकी ड्रा उत्सव, नवंबर माह के अंतिम शनिवार यानी 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। हाइवे पर सेसोमूं स्कूल के सामने स्थित बालाजी मोटर्स के विक्रम स्वामी ने बताया कि बजाज के ग्राहक उनके लिए सिर्फ ग्राहक नहीं हैं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह हैं।

शायद यही कारण है कि इस वर्ष बजाज मोटरसाइकिल परिवार के सभी सदस्यों को नवरात्रि-दीपावली के दौरान निश्चित उपहार दिए गए। हर मोटरसाइकिल की खरीद पर पांच निश्चित उपहारों के साथ-साथ दो फ्रीज, तीन वाशिंग मशीन और 10 जूसर-मिक्सर जीतने का मौका भी दिया गया।

लकी ड्रा के दौरान, सभी के सामने लकी कूपनों का ड्रा निकाला जाएगा और विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार दिए जाएंगे।

स्वामी ने बताया कि बजाज के सभी कूपन धारकों और पुराने ग्राहकों को इस उत्सव में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी बजाज बाइक धारकों से कल लकी ड्रा उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है, ताकि यह उत्सव रिश्तों की मिठास और खुशियों का संगम बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़