WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

26 दिसंबर को होगा उद्घाटन और स्नेह मिलन समारोह

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 दिसंबर 2025। मुख्यत: पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में बसे 24 खेड़ा कोरनावटी पालीवाल ब्राह्मण समाज द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में पालीवाल प्रीमियर लीग-7 क्रिकेट प्रतियोगता व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन 26 से 30 दिसंबर 2025 के किया जाएगा।
क्रिकेट लीग का उद्घाटन 26 दिसंबर को सुबह 9.15 बजे श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय ग्राउंड पर होगा। उद्घाटन समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई सहित अनेक मौजिज लोग शमिल होंगे। इसी दौरान पालीवाल समाज के स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा जिसमें भाग लेने 24 खेड़ा कोरनावटी के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजक श्रीडूंगरगढ़ , नोखा व हिम्मटसर पालीवाल ब्राह्मण परिवार ने आयोजन की विभिन्न तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आयोजक समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता 26 से 30 दिसंबर तक चलेगी। सभी मैच श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय ग्राउंड पर खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के ठरहने व भोजन इत्यादि का प्रबंध किया जा रहा है। सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगित में केवल पालीवाल समाज 24 खेड़ा कोरनावटी की टीमें ही भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़