WhatsApp Menu
2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  |  कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  | 

25 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 दिसंबर 2025। क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
गुरूवार रात गांव मोमासर में लाछड़सर रोड पर स्थित मकान में रहने वाले 25 वर्षीय धनराज वाल्मिकी ने अपने ही घर के कमरे में पंखे पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता छोटूराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि घर में दोनों बाप बेटा ही रहते थे और गुरूवार को वह मानसिक रूप से बीमार बेटे धनराज के लिए दवाई लेने गया था। पीछे से युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ड्यूटी ऑफिसर सुरेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार कर रात 12 बजे उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़