जयंती समारोह को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में निकाली संपर्क यात्रा
डूंगरगढ़ one 23 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंहजी की 102वीं जयंती का तहसील स्तरीय समारोह 25 जनवरी को धर्मास में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर 22 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संपर्क यात्रा निकालकर जनसंपर्क किया गया।
संपर्क यात्रा के दौरान बरजांगसर, केऊ, जाखासर पुराना, जाखासर नया, रानासर, कुनपालसर, बाडेला, सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर शिवदानसिंह सहित कई गांवों में ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए सपरिवार अधिकाधिक संख्या में धर्मास पहुंचने का आह्वान किया।
जनसंपर्क टोली में रणजीत सिंह ईंदपालसर, भंवर सिंह मिंगसरिया, भागीरथ सिंह धर्मास, हरि सिंह गुसाईसर, अजित सिंह हिरावतान सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी
जयंती समारोह की तैयारियों के तहत धर्मास स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, मांगूसिंह जोधासर तथा श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुंदलसर सहयोगी टीम के साथ धर्मास पहुंचे।
उन्होंने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी।