WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

230 यूनिट किया रक्तदान, आयोजकों ने किया रक्तदाताओं का सम्मान, महिया ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 फरवरी 2026। गांव दुलचासर में सोमवार को ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ है। यहां युवा शक्ति व महिला शक्ति ने बढ़चढ़ कर शिविर में भाग लिया और 230 यूनिट रक्तदान किया है। रक्तसंग्रहण टीम ने धन धन दुलचासर कहते हुए ऐतिहासिक रक्तदान करने के लिए सराहना करते हुए आभार जताया।
दुलचासर गांव के जाट धर्मशाला में दिवंगत रामनिवास महिया की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉक्टर सोहनलाल गोदारा, पूर्व सरपंच मोडाराम महिया, दुलचासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष तोलाराम महिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने समाज के सभी वर्गों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने का आह्वान करते हुए रक्तदान को किसी जरूरतमंद को नया जीवन देना के समान पुनीत कार्य बताया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए रक्तदान शिविर आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होने की बात कही। शिविर में 230 युवाओं ने रक्तदान कर अपना योगदान दिया है। शिविर में पीबीएम अस्पताल द्वारा गठित रक्तदान टीम के सीनियर मेडिकल आफिसर कालूराम मेघवाल की टीम ने सेवाएं दी। शिविर में दुलचासर के पूर्व सरपंच पेमाराम महिया, राधाकिशन सुथार, कामरेड अशोक शर्मा, देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू, टेऊ के पूर्व सरपंच सुनील दुगरिया, राजू महिया, केशूराम कस्वां, चेतराम थालोड़, श्रीकिशन गोदारा, भैराराम सारण, अगर सिंह पड़िहार आदि शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़