श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांव बाना में श्रीगुरू जसनाथजी महाराज की बाड़ी में आगामी 23 अप्रैल को गुरू जसनाथजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जसनाथी शामिल होंगे।
आयोजन समिति सदस्यों ने कार्यक्रम के लिए प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। सदस्यों ने बताया कि जसनाथजी के अनुयायियों ने सहसहयोग से मंदिर का नवनिर्माण करवाया गया है। मंदिर में 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन अनुष्ठान होंगे। यहां भागवत का आयोजन जारी है। भागवत कथा 15 अप्रैल को प्रारंभ हुई जो 21 अप्रैल 2026 तक आयोजत होगी। कथा का वाचन जोधपुर के कौशिक जी महाराज कर रहें है। ग्रामीण बड़ी संख्या में कथा श्रवण का लाभ रहें है। शाम को इसी प्रांगण में शाम सवा सात से रात दस बजे तक नानी बाई का मायरा का आयोजन भी हो रहा है। वहीं आयोजन समिति द्वारा कथा की व्यवस्थाएं संभालते हुए मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां भी की जा रही है।