WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

22 फरवरी को होगा एसएफआई का तहसील सम्मेलन, गांव गांव जाकर जोड़ेंगे सदस्य।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 फरवरी 2026। छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के प्रदेश सचिव एडवोकेट मुकेश मोहनपुरिया शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और माकपा कार्यालय में संगठन की तहसील कमेटी की बैठक ली। मोहनपुरिया ने गांव गांव जाकर संगठन के नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया व कार्य की रूपरेखा की चर्चा की। उन्होंने छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करने व नई शिक्षा नीति, शिक्षा के निजीकरण और छात्र संघ चुनावों पर रोक जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज़ किए जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष अकरम काजी ने की, वहीं प्रभारी के रूप में जिले के सहसंयोजक विवेक लावा शामिल हुए। बैठक में तहसील सचिव प्रतीक शर्मा, गौरव टाडा, गोपी पूनियां, कैलाश बारूपाल, सुभाष जावा, शौकीन काजी, गौरव शर्मा, मघाराम मेघवाल व सत्यवीर सहित अनेक छात्र नेता मौजूद रहे। छात्र नेता गौरव टाडा ने गांव-गांव जाकर नए सदस्य बनाने और छात्रों के हकों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ने की बात कही। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर अहम प्रस्ताव पारित किए गए। आगामी 22 फरवरी को संगठन का तहसील सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़