WhatsApp Menu
पढ़े एक साथ दो खास खबरें  |  आज शाम निकलेगी भव्य और दर्शनीय सवारी यात्रा, आप भी करें दर्शन  |  हाईटेक होगी छात्रों की सुरक्षा: इको भारत के स्मार्ट कैंपस अभियान की कमान ललिता शर्मा को  |  श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो  |  ईद-उल-फितर की नमाज हुई अदा, सजदे में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ, गले लगाकर दी मुबारबाद  | 

22 नवंबर को बांधना था अभिमन्यु के सिर पर सेहरा, अकाल मौत ने घेरा, टूट गए परिजनों के सपने।

श्रीडूंगरगढ़, 16 नवंबर 2025। राजावत परिवार में इन दिनों शहनाई बजने की तैयारी थी। घर में रौनक थी, मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। अभिमन्यु सिंह राजावत के विवाह की घड़ी जैसे-जैसे नज़दीक आ रही थी, उत्साह बढ़ता जा रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। विवाह की खुशियाँ मातम में बदल गईं, जब अभिमन्यु की अचानक मौत की खबर आई।

खबर है कि बीकानेर के लालगढ़ जंक्शन पर रविवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। स्टेशन यार्ड में शंटिंग के दौरान अभिमन्यु सिंह राजावत ट्रेन की चपेट में आ गए। अभिमन्यु सवाई माधोपुर के रहने वाले थे।

अभिमन्यु के साथियों के अनुसार, उन्हें 2023 में ही नौकरी मिली थी और 22 नवंबर 2025 को वे विवाह बंधन में बंधने वाले थे। शनिवार की रात अभिमन्यु घर जाने वाले थे, लेकिन दर्जी से विवाह के कपड़े न मिल पाने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। रविवार को वे कपड़े लेकर अपने गांव जाने वाले थे, लेकिन किसे पता था कि रास्ते में काल उनका इंतजार कर रहा है।

अभिमन्यु के साथियों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तुरंत अभिमन्यु के परिवार को सूचित किया। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई अभिमन्यु के हंसमुख स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व को याद कर रहा है। राजावत परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़