WhatsApp Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  | 

21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित

डूंगरगढ़ one 11 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ के संस्कृति भवन में आयोजित होगा।

संस्थान के निदेशक प्रो. भंवर भादानी ने बताया कि समारोह में “राजस्थानी : लोक सूं सोशल मीडिया के ‘लाइक’ तांई” विषय पर विद्वानों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें राजस्थानी भाषा की लोक परंपरा से लेकर आधुनिक डिजिटल माध्यमों तक की यात्रा पर चर्चा होगी।

संस्थान के सह-सचिव रवि पुरोहित के अनुसार समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं कवि श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार-समालोचक डॉ. चेतन स्वामी होंगे। रतननगर निवासी एवं हैदराबाद प्रवासी समाजसेवी बसंत हीरावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विषय प्रवर्तन साहित्यकार हरीश बी. शर्मा करेंगे।

चार साहित्यकार होंगे सम्मानित

समारोह समन्वयक विजय महर्षि ने बताया कि इस अवसर पर भंवरलाल-सम्पतदेवी हीरावत परिवार, रतननगर के सौजन्य से प्रवर्तित महाराणा प्रताप राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार बीकानेर के कवि, आलोचक व संपादक तेजसिंह जोधा को उनकी निरंतर राजस्थानी साहित्य साधना के लिए प्रदान किया जाएगा।

वहीं पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार कोटा की शिक्षाविद् साहित्यकार डॉ. कृष्णा कुमारी को उनकी काव्य कृति ‘अस्यो छै म्हारो गांव’ के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप तेजसिंह जोधा को 21 हजार रुपए और डॉ. कृष्णा कुमारी को 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा सूर्यप्रकाश बिस्सा स्मृति राजस्थानी महिला लेखन सम्मान जयपुर की लेखिका प्रेम को उनके उपन्यास ‘खाड्डा पार्किंग’ के लिए तथा कला-डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान रामगढ़ (नोहर) के पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को उनकी बाल काव्य कृति ‘बोल म्हारी मच्छी कित्तो पाणी’ के लिए दिया जाएगा। समारोह में योजना के तहत प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़