WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

21 दिसंबर को देराजसर में होगा विशाल रक्तदान शिविर, नवयुवक मंडल जुटा प्रचार-प्रसार में

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव देराजसर में गांव के नवयुवक मंडल द्वारा आगामी 21 दिसंबर 2025 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उपखंड के गांव देराजसर में दिवंगत मूलचंद भादू की तृतीय पुण्यतिथि पर पूर्व सरपंच दानाराम भादू के आर्थिक सौजन्य से रविवार, 21 दिसंबर की सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांव के चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। नवयुवक मंडल देराजसर के युवाओं ने देराजसर सहित आस पास के गांवो में रक्तदान की अपील के साथ शिविर का प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। युवा ग्रामीण लोगों को रक्तदान के फायदे गिनवाते हुए, पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान की बात कह रहें है। शिविर आयोजक द्वारा शिविर की विभिन्न तैयारियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़