WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

20 जनवरी को जयपुर में होगा सैन समाज का भव्य आयोजन, श्रीडूंगरगढ़ से शामिल होंगे सैंकड़ों लोग

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। आगामी 20 जनवरी 2026 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे भारतीय सैन समाज राजस्थान के बैनर तले भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे और सैन समाज को संबोधित करेंगे। भारतीय सैन समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार फूलभाटी मोमासर व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल नाई श्रीडूंगरगढ़ समारोह की तैयारियों में जुटे है। दोनों समाज नेता जयपुर में कार्यक्रम संबंधी सभी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का कार्य करने के साथ ही प्रदेशभर के सभी जिलों में सैन समाज के पदाधिकारियों व मौजिज लोगों से संपर्क कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई (फुलभाटी) ने बताया कि जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से सैन समाज के लोग पहुंचेगे। श्रीडूंगरगढ़ शहर व देहात से से बसों व छोटी गाड़ियों से सैन समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंचेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़