WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  |  20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  |  विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क

श्रीडूंगरगढ़ ONE, 16 मार्च 2026। कस्बे में गणगौर पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। घरों में धूमधाम से गणगौर के आयोजन मनाए जा रहें है। आगामी 20 मार्च को कस्बे के ओसवाल पंचायत भवन में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रंगारंग गणगौर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा आयोजित समारोह में महिलाओं व युवतियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क व अल्पाहार की व्यवस्थाएं की गई है। समारोह में नृत्य प्रतियोगिता, वेशभूषा प्रतियोगिता व गणगौर ईसरजी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नृत्य प्रतियोगिता में छोटे बालकों के लिए, बालिकाओं के लिए, महिलाओं के लिए सिंगल व ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां दी जाएं। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम 15 प्रविष्टियों को ही शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक हेमराज भादानी, सहसंयोजक लक्ष्मीपत भादानी ने बताया कि भव्य कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारियां चल रही है। इच्छुक प्रतिभागी 8764391551 व 9680593297, 9414428928 पर संपर्क कर पंजीयन करवाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़