WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  |  रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन, विदुषी पूजा करेगी कथा का वाचन, तैयारियां प्रारंभ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 मार्च 2026। आगामी 20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन श्रीडूंगरगढ़ की बेटी व प्रसिद्ध कथावाचिका पूजा जोशी द्वारा किया जाएगा। जोशी परिवार द्वारा आयोजित कथा में 20 मार्च से 26 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। कथा आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है। आयोजन ने बताया कि कथावाचिका पूजा जोशी द्वारा गत 16 वर्षों से कथाओं का वाचन किया जा रहा है। उन्होंने देश के करीब सभी राज्यों में भागवत कथा, श्रीरामकथा, शिवमहापुराण कथा, भक्तमाल कथा एवं नानी बाई रो मायरा की कथा के रूप में 300 से अधिक कथाओं का वाचन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़