WhatsApp Menu
खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम  |  लर्न एंड फन स्कूल में प्रवेशोत्सव के दौरान होगी 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज।  |  टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की  |  2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।  |  शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  | 

2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 मार्च 2026। आगामी 2 अप्रैल 2026 को दिवंगत विजयपालसिंह गोदारा पहलवान की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दंगल की तैयारियों को अन्तिम रुप देने के लिए सोमवार को एमडीएस छात्रावास प्रांगण में एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आर्य ने इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास करने का दायित्व सदस्यों को दिया। सामूहिक रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में आस पास के जिलों सहित राजस्थान के पहलवान कुश्ती दंगल में भाग लेंगे। सुशिल सेरड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य पुरस्कार 70 किलो से ऊपर भार वर्ग के लिए दंगल केशरी विजेता एवं उप विजेता, 55 किलो से 70 किलो तक दंगल किशोर विजेता एवं उप विजेता, 45 से 55 किलो भार वर्ग के लिए दंगल कुमार के लिए विजेता एवं उप विजेता की कुश्ती खेली जाएगी। वहीं महिला भार वर्ग में 40 से 45, 45 से 50, 50 से 55 एवं 55 से ऊपर एवं पुरुष भार वर्ग में 35 से 40 किलो, 40 से 44 किलो, 44 से 48 किलो, 48 से 52 किलो, 52 से 57 किलो, 57 से 62 किलो, 62 से 68 किलो, 68 से 72 किलो, 72 से 76 किलो एवं 76 किलो से ऊपर भार वर्ग में महिला एवं पुरूष पहलवानों की कुश्ती होगी। कुश्ती में भाग लेने के लिए खिलाड़ी दो अप्रैल की सुबह 8 बजे तक एमडीएस छात्रावास में पहुंच कर अपना पंजीयन करवा सकते है। इन सभी भार वर्गों एवं केशरी, किशोर व कुमार के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्राफी के साथ साथ नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया व कार्यक्रम में अलग अलग दलों का गठन कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, लक्ष्मणराम खिलेरी, ईमीलाल गोदारा, मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, किशनाराम गोदारा, कोडाराम भादू, रामचन्द्र गोदारा, ब्रह्मदेव चोटिया, गणेश पोटलिया, भंवरलाल खिलेरी, कुम्भाराम घिंटाला, डालूराम कस्वां, धर्मपाल बांगड़वा, सहिराम सायच, धर्माराम कुकणा, रामलाल जाखड़, जोराराम, केशराराम कड़वासरा, नेमाराम तरड़, रामचन्द्र गीला, एडवोकेट चरणसिंह, गोपीचन्द सिहाग, रणजीत खिलेरी, रामलाल हरडु, सोहनलाल महिया, सांवरमल सहू, खींयाराम गोदारा, गोरधन गोदारा, दयानन्द बेनीवाल, श्यामसिंह सारण, रामनिवास जाखड़, उपस्थित रहे । श्रवण कुमार भाम्भू एवं कुम्भाराम गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़