WhatsApp Menu
मारपीट व छीना झपटी के आरोप में एक परिवार के पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  |  रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित  |  एक दर्जन से अधिक 33 केवी पर होगी बिजली कटौती, पढें कब व कहां.?  |  मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘ की दो पुस्तकों ‘ अर्जुन – आचार्य संवाद ‘ व कहानी संग्रह ‘ बादल का एक टुकड़ा’ का विमोचन।  |  चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज  | 

2 साल का मासूम पानी की कुण्डी में गिरा, हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 मार्च 2026। क्षेत्र में एक 2 साल का मासूम खेलते हुए पानी की कुण्डी में गिर गया, जिससे बालक की मौत हो गई। गांव लिखमीसर उत्तरादा निवासी दशरथ सुथार ने सेरूणा पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका 2 साल का दोहिता अपनी माँ के साथ नानी के घर आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत में बनी ढाणी के बाहर खेलते हुए पानी की कुण्डी में गिर गया। परिजन बालक को तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दो परिवारों में मायूसी छा गई। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल करेंगे। एएसआई ने मर्ग दर्ज कर शव का परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़