WhatsApp Menu
बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  | 

19.870 किलो डोडा-पोस्त की सप्लाई करने वाले तस्कर की जमानत खारिज

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 जनवरी 2026। गत 28 नवम्बर 2025 को सूडसर पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान 19.870 किलो डोडा-पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी को सप्लाई देने वाले सप्लायर की जमानत सोमवार को जिला सेशन न्यायाधीश सरीता नौशाद ने खारिज कर दी है। न्यायालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज पुत्र मालाराम अपनी फॉरचुर्नर गाड़ी में कट्टे में डाल कर ले जा रहा था एवं पुलिस नाकाबंदी देख गाड़ी वापस घुमा कर भागने लगा था। जिसे पुलिस ने पकड़ा एवं बाद पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह डोडा-पोस्त धरनोक नोखा निवासी सांवतसिंह पुत्र ज्ञानसिंह से खरीदा था। इस पर पुलिस ने 2 जनवरी 2026 को ही सप्लायर सांवतसिंह को गिरफ्तार किया था। जिस पर आरोपी ने न्यायालय में अपनी जमानत याचिका लगाई थी। सप्लायर सांवतसिंह पर पूर्व में भी नोखा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है एवं आपराधिक रिकार्ड व साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी जमानत खारिज के आदेश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़