WhatsApp Menu
19 वर्षीय युवती पैर फिसलने से पानी की कुंड में गिरी, डूबने से हुई मौत  |  साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार मिला, श्रीडूंगरगढ़ के युवा लेखक पूनमचंद को, पढें पूरी खबर  |  पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बंटी बधाइयां, भक्तों ने गाया बाबा हैप्पी बर्थडे टू यू, केक टॉफी की सवामणी, सुबह हुई विशेष आरती  |  नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।  |  बुजुर्ग गए समाज सम्मेलन में, बाकी परिजन सोए खूंटी तान कर, अज्ञात चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने, नकदी चुराए, मचा हड़कंप।  | 

19 वर्षीय युवती पैर फिसलने से पानी की कुंड में गिरी, डूबने से हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 अप्रैल 2026। गुरूवार सुबह क्षेत्र के एक 19 वर्षीय युवती का पैर फिसलने से वह पानी की कुंड में गिर गई और डूबने से युवती की मौत हो गई। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवा कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
गुरूवार सुबह गांव लखासर निवासी 19 वर्षीय छैलूकंवर पुत्री आजादसिंह हादसे का शिकार हो गई। मृतका के परिवार में दादा मदनसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि छैलूकंवर आज सुबह करीब 6 बजे गांव में स्थित अपने घर में पानी की कुंड से पानी निकाल रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। एसआई रतनलाल ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़