WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

17 दिन की निराहार तपस्या करने वाली अंकिता डाकलिया का भव्य अभिनंदन

साध्वी डॉ. परमप्रभा और साध्वी संगीतश्री ने अपने मंगल उद्बोधन से तपस्विनी अंकिता को आशीर्वाद दिया और उनके तप की सराहना की।

प्रवीण बैद ने गीतिका के माध्यम से तपस्या के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से संगठन मंत्री संजय बरड़िया, तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा, सहमंत्री सुमित बरड़िया, महिला मंडल से संगीता बोथरा, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया और किशोर मंडल से शुभम बोथरा ने गीतिका गायन और वक्तव्य देकर अंकिता का अभिनंदन किया। विभिन्न संस्थाओं ने भी अंकिता को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़