WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

16 वर्षीय नाबालिग को पड़ौसी युवक ले गया, डरा धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 दिसंबर 2025। एक 16 वर्षीय नाबालिग को उसी के मोहल्ले का एक युवक बहला फुसलाकर करीब 400 किलोमीटर ले गया और एक गांव में उसे रखकर पांच दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंच कर अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे पड़ौसी युवक ने उसकी नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री को फोन कर अपने घर बुलाया। वहां से बहला फुसलाकर ट्रेन में बिठाकर बीकानेर ले गया। बीकानेर से बस में जोधपुर, वहां से 21 दिसंबर को पाली के गांव सांडेराव व सांडेराव से एक कैंपर गाड़ी में बिठाकर गांव भूती ले गया। वहां आरोपी का एक जानकार युवक मिला जिसने आरोपी को एक मकान दिया। आरोपी युवक ने पीड़िता को डरा धमकाकर वहां पांच दिन रखा व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी से छुपकर नाबालिग ने परिजनों को सूचना दी तो परिजनों ने मौके पर पहुंच कर युवती को छुड़वाया व गांव लेकर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़