WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

16 दिसंबर से शुरू होंगे शहरी समस्या समाधान शिविर, जाने कब किस वार्ड के लिए लगेगा शिविर.?

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष में शहरी नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई होगी। ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि पालिका द्वारा 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 का आयोजन किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि सभी शिविरों का आयोजन नेशनल हाइवे पर स्थित नगरपालिका भवन में ही होगा। 16 दिसंबर 2025 को वार्ड 1,2,3,4, व 5 के लिए शिविर होगा। 17 दिसंबर को वार्ड 6,7,8,9,10 के लिए, 18 दिसंबर को 11,12,13,14,15 के लिए, 19 दिसंबर को 16,17,18,19,20 के लिए, 20 दिसंबर को वार्ड 21,22,23,24,25 हेतु शिविरों के आयोजन होंगे। वहीं 21 दिसंबर को रविवार का अवकाश होगा और 22 दिसंबर को वार्ड 26,27,28,29,30 के लिए, 23 दिसंबर को वार्ड 31,32,33,34,35 के लिए, 24 दिसंबर को वार्ड 36,37,38,39 व 40 के लिए शिविरों के आयोजन किए जाएंगे। सभी शिविरों में प्रभारी वरिष्ठ प्रारूपकार सैजाद व सहप्रभारी सूरजभान होंगे। सभी पालिका कार्मिकों को शिविर में पालिका संबंधी समस्याओं की सुनवाई करने व निस्तारण करवाए जाने के लिए निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़