WhatsApp Menu
11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  | 

15 जनवरी को रवाना होगी 10 दिवसीय “देव दर्शन यात्रा”, दो दर्जन से अधिक पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन, तैयारियां शुरू

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जनवरी 2026। मल मास के समाप्त होने पर श्रीडूंगरगढ़ के धर्मप्रेमी लोग 15 जनवरी को रवाना होने वाली 10 दिवसीय देव दर्शन यात्रा में शामिल हो सकेंगे। उत्साह के साथ यात्रा की तैयारियां प्रारंभ हो गई है।

मौसम विशेषज्ञों ने मकर संक्रांति के बाद सर्दी के तेवर कम होने के साथ ही मौसम अच्छा होने की संभावनाएं जताई है। ऐसे में माघ माह में चौधरी ट्रैवर्ल्स द्वारा 10 दिवसीय तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बता देवें चौधरी ट्रैवल्स लिखमादेसर द्वारा लगातार विश्वसनीय ढंग से तीर्थ यात्राओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। ट्रैवल्स के रामप्रताप सहू ने बताया कि मात्र 6500 रूपए प्रति यात्री ये 10 दिवसीय यात्रा करवाई जा रही है। यात्रा में सभी यात्रियों को दो समय चाय व दो समय का भोजन ट्रैवल्स द्वारा ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करवाया जाएगा। सहू ने बताया कि देव दर्शन यात्रा में शामिल होने के इच्छुक यात्री 8000401435 या 9928045983 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।

दो दर्जन से अधिक पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। 10 दिवसीय देव दर्शन यात्रा दो दर्जन से अधिक पवित्र व धार्मिक स्थलों के दर्शन व स्नान होंगे। रामप्रताप सहू ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से श्रीकोलायतजी, रामदेवरा, भटियाणी माता, नाकौड़ा भैंरू, सांचौर थर्रा बोर्डर, द्वारकापुरी, गोमती स्नान, द्वारकाधीश मंदिर, रूकमणि मंदिर, नागेश्वर महादेव, गोपी तलाई, भेंट द्वारका, कृष्ण महल, मूल द्वारका, हर्षदमाता, पोरबंदर, सुदामापुरी, सोमनाथ प्रभात क्षेत्र (जहां भगवान का मोक्ष हुआ था), जुनागढ़, गिरनार, दामोदर कुंड, वीरपुर, अक्षरधाम (हिंदुस्तान का सबसे बड़ा मंदिर), श्यामलाजी बोडर्र, एकलिंगजी महादेव, कैलाशपुरी, नाथद्वारा, अजमेर, पुष्कर, मेड़ता मीरांबाई, झोरड़ा आदि दर्शनीय व पूजनीय स्थलों के दर्शन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़