WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

15 जनवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह: श्रीडूंगरगढ़ में टेंट व्यवसायी संघ के नव-नियुक्त अध्यक्ष रामुनाथ जाखड़ लेंगे शपथ

डूंगरगढ़ one 10 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील टेंट व्यवसायी एवं फ्लॉवर डेकोरेशन एसोसिएशन के नव-नियुक्त अध्यक्ष रामुनाथ जाखड़ का शपथ ग्रहण समारोह 15 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन रेनबो गार्डन रिसॉर्ट, एजी कैंपस, झंवर बस स्टैंड, श्रीडूंगरगढ़ में रखा गया है।
समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय टेंट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल होंगे। कार्यक्रम को लेकर आज आयोजित बैठक में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के सभी टेंट व्यवसायी मौजूद रहे, जहां तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
शहर में निकलेगी भव्य रैली
अध्यक्ष रामुनाथ जाखड़ ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन भव्य रैली श्रीडूंगरगढ़ बस स्टैंड पार्किंग से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समारोह स्थल रेनबो गार्डन रिसॉर्ट पहुंचेगी।
बैठक में सभी टेंट व्यवसायियों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़