WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

14 वर्षीय नाबालिग को नगदी, गहनों सहित घर से भगाया, नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 जनवरी 2025। एक 14 वर्षीय नाबालिग को नगदी, गहनों के साथ घर से भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद युवक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी 24 दिसंबर 2025 को किसी काम से अपने पैतृक गांव गया था। पीछे उसके पिता, एक पुत्र व एक नाबालिग पुत्री ढाणी में थे। गुरूवार 1 जनवरी को दंपती घर लौटकर आए तो उसके पिता ने बताया कि नाबालिग शौच के लिए कहकर गई और लौट कर वापस ढाणी में नहीं आई। परिवादी ने दुलमेरा, लूणकरणसर निवासी कुलदीप पुत्र पृथ्वी बावरी पर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने आरोपी पर बालिका के साथ एक सोने का फुलड़ा, चांदी की पायल व 70 हजार रूपए नगदी भी ले जाने व उसके सहयोगी माँ, मौसी व अन्य चार जनों पर भी आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हैड कांस्टेबल देवाराम ने टीम सहित नाबालिग की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़