WhatsApp Menu
श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  | 

132 केवी का टूटा तार, 2 दर्जन 33केवी जीएसएस ठप्प, हजारो प्रभावित, बड़ा हादसा टला, जानें कब आएगी बिजली

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जुलाई 2025। बड़े पोल पर जा रही झंझेऊ से रिड़ी जा रही 132 केवी वोल्ट की बड़ी बिजली सप्लाई लाइन आज सुबह करीब 5 बजे टूट गई। रिड़ी मुख्य मार्ग पर टूटी लाइन से यातायात भी बाधित हुआ। श्रीडूंगरगढ़ ONE में खबर प्रकाशन के साथ ही विभाग हरकत में आया और कुछ ही समय में मौके पर पहुंचकर कार्मिकों ने यातायात सुचारू करवाया। ध्यान रहें इस तार के टूटने से 132 केवी जीएसएस रिड़ी व 132 केवी जीएसएस ऊपनी से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। 132 केवी जीएसएस रिड़ी से जुड़े 33 केवी फीडर रिड़ी, सराना जोहड़, हथाना, धर्मास, बाना फर्स्ट, बाना सैंकेड, कल्यासणसर नया, बाडेला, इंदपालसर फीडर तथा 132 केवी ऊपनी से जुडे 33 केवी ऊपनी फर्स्ट, ऊपनी सैंकेड, राजेडू फर्स्ट, राजेडू सैंकेड, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ व दुसारणा फीडर बंद है। इन फीडरों से जुडे सभी घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 5 बजे से ही गुल है। विभागीय एक्सपर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सप्लाई शनिवार शाम तक सुचारू की जा सकेगी। प्रसार एवं वितरण शाखा के एईएन हरिराम बाना सिद्ध ने बताया कि बड़ी लाइन का बड़ा काम होने के कारण इसे दुरस्त करने में कुछ समय लग सकता है। कार्मिकों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है और इसे शीघ्र ही दुरस्त कर सप्लाई सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। ये खबर पढ़ने के साथ ही पाठक इन सभी गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे वे आज होने वाली आकस्मिक कटौती की पूरी जानकारी से अपडेट हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़