WhatsApp Menu
भारती निकेतन कॉलेज एंव फाउंडेशन द्वारा SAT-2026 को होगा आयोजन, कॉलेज के साथ कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी।  |  श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश  |  राजस्थान में 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी: 97% से ज्यादा बच्चे पास, छात्राएं फिर रहीं आगे, देखें लिस्ट  |  5वीं व 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी, देखें श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ…  |  दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, 94.23% रहा परिणाम  | 

13 अप्रैल से बदलेगा अदालतों का समय, सुबह 8 से दोपहर तक ही होगी सुनवाई

डूंगरगढ़ one 24 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्यभर की अदालतों के समय में बदलाव किया गया है। नया शेड्यूल 13 अप्रैल 2026 से लागू होकर 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत हाईकोर्ट से लेकर अधीनस्थ न्यायालयों तक कामकाज अब सुबह के समय में निपटाया जाएगा।

जारी अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में अदालत का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस दौरान सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक आधे घंटे का मध्यांतर रहेगा। वहीं कार्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें 10:30 से 10:45 बजे तक विश्राम रहेगा।

अधीनस्थ न्यायालयों में भी समय में बदलाव किया गया है। यहां अदालत का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, जबकि 10 बजे से 10:15 बजे तक मध्यांतर रखा गया है। इन न्यायालयों के कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे और 10 बजे से 10:15 बजे तक अवकाश रहेगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 से 8 बजे तक और दोपहर 12:30 से 1 बजे तक अपने चैंबर में बैठकर कार्य करेंगे।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव गर्मी को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि न्यायिक कार्य प्रभावित न हों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़