WhatsApp Menu
16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  | 

12.50 करोड़ की लागत से बने FSTP प्लांट का विधायक सारस्वत ने किया लोकार्पण

डूंगरगढ़ one 12 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। शुक्रवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने 12.50 करोड़ रुपए की लागत से बने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) का लोकार्पण किया। आधुनिक तकनीक से तैयार इस प्लांट के शुरू होने से नगरपालिका क्षेत्र में मल कीचड़ निस्तारण की समस्या काफी हद तक खत्म होगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, ईओ श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश मोट सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक सारस्वत ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगी और भविष्य में जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के बीच ऐसे आधुनिक संयंत्र बेहद जरूरी हैं।

अधिकारियों ने मौके पर प्लांट की कार्यप्रणाली, क्षमता और भविष्य की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। बताया कि प्लांट के संचालन से ठोस अपशिष्ट एवं मल कीचड़ प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार होगा और स्वच्छता मानकों को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़