WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

12.50 करोड़ की लागत से बना FSTP का लोकार्पण, गिनवाए फायदे

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2025। ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की योजना शहर में लंबित है परंतु शुक्रवार को FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट – मल कीचड़ उपचार संयंत्र) का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा किया गया है। सारस्वत ने कहा कि 12.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस अत्याधुनिक संयंत्र आधुनिक तकनीक से निर्मित यह संयंत्र क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगा और मल कीचड़ निस्तारण की समस्या का स्थाई समाधान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनस्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में इस प्लांट की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ईओ श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश मोट, पार्षद प्रकाश मलघट, विक्रम सिंह, रामसिंह जागीरदार, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, महेश राजोतिया, मदन सोनी, महेंद्र पुरोहित, पवन इन्दौरिया, सांवरमल शर्मा, अनिल मलघट सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़