WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

11 केवी लाइन हादसे को लेकर पार्षद भरत सुथार की पहल, XEN के आदेश पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई

डूंगरगढ़ one 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के पुगलिया गेस्ट हाउस के पास 11 केवी विद्युत लाइन से हुए हादसे को लेकर जागरूक पार्षद भरत सुथार ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त लाइनों को बदलने, झूलते तारों को दुरस्त करने तथा केबल शिफ्टिंग की मांग की थी। पार्षद के पत्र पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

पार्षद भरत सुथार ने बताया कि पुगलिया गेस्ट हाउस से आसुराम भादु ट्रांसफॉर्मर तक जा रही 11 केवी लाइन के तार गिरने से एक ऑल्टो कार जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। गनीमत रही कि ईश्वरीय कृपा से इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

सुथार ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत तार अत्यंत पुराने व जर्जर अवस्था में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विभाग को पत्र लिखकर इन सभी पुराने एवं खराब तारों को बदलकर नए तार, इंसुलेटर एवं केबल लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के XEN ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न केवल संबंधित लाइनों के सुधार के आदेश दिए हैं, बल्कि फुसराम के मकान के पास झूल रहे 11,000 केवी तारों की लाइन को भी शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पार्षद द्वारा जिन स्थानों पर सुधार व केबल शिफ्टिंग की मांग की गई, वे इस प्रकार हैं-

  1. पुगलिया गेस्ट हाउस से आसुराम भादु ट्रांसफॉर्मर तक 11 केवी लाइन
  2. ओसवाल पंचायत भवन से मांगीलाल सारस्वत तक केबल
  3. तोलाराम मारु के मकान से वाटर वर्क्स चारदीवारी तक केबल
  4. पुगलिया गेस्ट हाउस से उत्तर छगन सुथार के मकान तक की केबल
  5. चांद रत्तन सेठिया की दुकान से किशन भादु की चक्की तक की केबल
  6. रुपचंद दर्जी से आसु भादु ट्रांसफॉर्मर तक केबल
  7. गोपाल जाट से दुर्गा प्रसाद ब्राह्मण तक केबल

पार्षद सुथार ने विद्युत विभाग का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि शीघ्र ही इन सभी स्थानों पर कार्य पूर्ण कर आमजन को राहत दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़