WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  |  12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  | 

108 व 104 एंबुलेंस सेवा आज रात 12 से होगी ठप्प, वेतन बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर यूनियन उतरी हड़ताल पर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 दिसंबर 2025। आज रात 12 बजे से प्रदेश भर में संचालित 108 व 104 एंबुलेंस सेवा बंद हो जाएगी। नए टेंडर में वेतन कम देने और वर्किंग घंटे 8 के बजाय 12 घंटे करने का विरोध करते हुए कर्मचारियों की यूनियन ने सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 108 चार व 104 चार है और सभी की सेवाएं बंद रहेगी। श्रीडूंगरगढ़ में यूनियन सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टेंडर में वेतन 30 फीसदी बढ़ाने और वर्किंग आवर्स 8 घंटे करने की मांग की है। जिस पर अधिकारियों ने कोई निर्णय नहीं लिया है। इसी के चलते यूनियन ने आज रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में 108 की चार एंबुलेंस श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, शेरूणा व पूनरासर तथा 104 की चार एंबुलेंस श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, लखासर व सूडसर में सेवारत है। ये मेडिकल वाहन करीब 100 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करती है। इससे पूरे क्षेत्र के आमजन प्रभावित और परेशान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़