WhatsApp Menu
माकपा ने बैठक लेकर कई गांवो के ब्रांच सचिव बनाए, कमेटी गठन की शुरूआत की।  |  बीकानेर में अंबेडकर-फुले जयंती पर भव्य आयोजन: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले- बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक, फुले महान समाज सुधारक  |  खेजड़ियों की काल बनी कंपनी अब उतरी दादागिरी पर, दी देख लेने की धमकी, पर्यावरण प्रेमियों में रोष, पढ़े खबर विस्तार से  |  श्रीडूंगरगढ़ में विकास की आड़ में खेजड़ी की कटाई, दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा पेड़ काटे  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबे गांव; किसान संघ ने दिया ज्ञापन, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक सोमवार को सूडसर उप तहसील व श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने की।

बैठक में सूडसर उप तहसील को पुनः चालू करने की मांग को लेकर एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने कहा कि  पुंदलसर जीएसएस का पावर ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से जला हुआ है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसान संघ के पदाधिकारी इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के एक्सईएन से भी मिले। अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल, पशुपालन और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

बैठक में बीकानेर जिला अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ सहित श्रवण सिंह पुंदलसर, कैलाश बिश्नोई, बलवंत सैन, प्रभु सिंह, रामचंद्र सिंह, अमर सिंह, नरपत सिंह, मांगीलाल, रामरतन, सुभाष, जगदीश, सुंदरलाल, बनवारीलाल बिश्नोई, राजेंद्र ढिलढाणिया, कुनणा राम और गजु सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़