WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को, देखें सभी के फोटो सहित पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो  |  सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द  |  नेत्र चिकित्सालय को दानदाता सोमाणी ने दी लाखों की अति-आधुनिक मशीन, मिलेगा मरीजों को लाभ  |  श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत  | 

10 अक्टूबर की सुबह एक घंटे होगा जप, महिला मंडल ने किया बैनर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ में 10 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से 6 बजे तक एक घंटे ऊँ भिक्षु जप महायज्ञ अनुष्ठान होगा। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में देश विदेश में 5 अक्टूबर से निर्धारित समयानुसार जप अनुष्ठान हो रहें है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया। डागा ने बताया कि जप की श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ को 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 5:00 से 6:00 का जप अनुष्ठान का समय स्लॉट मिला है। मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा ने अधिक से अधिक श्रावक व श्राविकाओं को इसमें शामिल होने का आह्वान किया है। जप में शामिल होने वाले लोग तय समय पर सेवा केंद्र में या जूम एप के माध्यम से उपस्थित हो सकते है। केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री जी ने भी सभी को जप में शामिल होने की प्रेरणा दी। बैनर विमोचन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका शांता पुगलिया, परामर्शक दीपमाला डागा, उपाध्यक्ष मंजू बोथरा व मधु झाबक ,तेरापंथ सभा के मंत्री, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक सभा संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थिति रहें। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़