WhatsApp Menu
समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  | 

1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 मार्च 2026। करियर काउंसलिंग व करियर सेमिनार का आयोजन कर विद्यार्थियों की मदद करने की चर्चाएं आजकल बड़े स्तरों पर खूब होने लगी है। वहीं क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में शुक्रवार को आर्टस, कॉमर्स व साइंस के सभी विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार में आर्टस, कॉमर्स व साइंस और एग्रीकल्चर के विषय विशेषज्ञों द्वारा इन विषयों में करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों, रोजगार के अवसरों पर विस्तृत जानकारियां दी जाएगी। क्षेत्र के सभी विद्यार्थी इस करियर सेमिनार में शामिल होकर अपनी शिक्षा व करियर के बारे में जानकारी ले सकेंगे। सेमिनार में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क होगा।
ओलंपियाड विजेता को करेंगे पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के मुख्य आतिथ्य में मेगा करियर सेमिनार कार्यक्रम में 1 मार्च को आयोजित भारती निकेतन ओलंपियाड के विजेता प्रतिभागियों को स्कूटी, साइकिल, टेबलेट, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं एडमिशन स्कॉलरशिप की घोषणा की जाएगी। बता देवें 1 मार्च को आयोजित ओलंपियाड में श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा का मूल्यांकन कर लिया गया है व कल मेगा करियर सेमिनार में विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। सेमिनार में शिक्षाविद व अंग्रेजी विभाग के एचओडी राज सर द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए 29 मार्च को होगा ओलंपियाड।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। संस्थान के डायरेक्टर श्याम सुंदर स्वामी ने बताया कि आगामी 29 मार्च को कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित ओलंपियाड परीक्षा के आयोजन की तैयारियां भी चल रही है। इसमें क्षेत्र का कोई विद्यार्थी भाग ले सकेगा और विजेताओं को स्कूटी, टैबलेट, साइकिल सहित एडमिशन स्कॉलरशिप और पुरस्कार दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़