WhatsApp Menu
तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  |  8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  | 

1 फरवरी को होगा कालूबास बस्ती का हिंदू सम्मेलन: दधिमती माता मंदिर में हुई बैठक, आयोजन समिति का गठन, बैनर का विमोचन

डूंगरगढ़ one 20 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। देशभर में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत कालूबास बस्ती का हिंदू सम्मेलन आगामी 1 फरवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे से कालूबास स्थित नेहरू पार्क में आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कालूबास स्थित दधिमती माता मंदिर में सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मांगीलाल बिहानी को आयोजन समिति का संरक्षक, श्यामसुंदर पारीक को संयोजक, सुरेन्द्र चुरा को सह संयोजक, मनमोहन को कोष प्रमुख तथा अशोक सोनी को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही गौरीशंकर बिहानी, सुशील कुमार नाई, नंदू छंगाणी, बाबूलाल नाई, बाबूलाल सोनी, संतोष सोनी, प्रेमाराम सांसी, आनंद आसोपा, अनिल कुमार, श्याम तिवाड़ी, गोपाल शास्त्री, शंकर लाल मोट, नानूराम सांसी, भैराराम मेघवाल, ओमप्रकाश छंगाणी, गजानंद बोहरा व रामदेव बोहरा को समिति सदस्य बनाया गया।

बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने सम्मेलन को भव्य और दिव्य स्वरूप देने पर जोर दिया। बैठक के पश्चात् सम्मेलन के बैनर का विमोचन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़