चंद्रग्रहण के सूतक काल में बंद रहेंगे प्रसिद्ध मंदिरों के पट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। चंद्रग्रहण के सूतक काल में क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम के हनुमानजी मंदिर और तोलियासर के भैरव मंदिर के पट बंद रहेंगे। पुजारी ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च 2026, मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण मंदिर के कपाट सूतक लगने के कारण सुबह 6.25 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे। भक्तों के बाबा के दर्शन 3 मार्च को शाम 7 बजे से 9 बजे तक हो सकेंगे।
तोलियासर मंदिर में होगा शाम 4 बजे भव्य फाग-महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव तोलियासर में आज शाम 4 बजे बाबा भैरव मंदिर के प्रांगण में फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरी तरह से पारंपरिक व नशा मुक्त चंग के साथ शानदार आयोजन होगा। समिति सदस्यों ने बताया कि तोलियासर की प्रसिद्ध हनुमान चंग मंडली और सवाई बड़ी की चंग मंडली द्वारा फागण के मधुर भजनों और चंग की थाप पर सुदंर प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण व बाबा के श्रद्धालु शामिल होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ में भैरव भक्त मंडल द्वारा आयोजित होगा फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्री भैरव भक्त मंडल द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के पास ही आज दोपहर 3 बजे से फागोत्सव का रंगारंग आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक अशोक झाबक ने बताया कि कार्यक्रम में मास्टर नानू एंड पार्टी एवं बीदा महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। फागोत्सव में इत्र एवं पुष्प वर्षा के साथ भक्त फागोत्सव होगा। बड़ी संख्या में भैरव भक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 2 बजे श्याम ध्वजा यात्रा का होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आज दोपहर 2 बजे श्रीश्याम ध्वजा यात्रा का आयोजन होगा। राधिका सत्संग मंडली द्वारा आयोजित ये यात्रा बिग्गाबास के गणेश जी मंदिर से निकलेगी और मुख्य मार्गों से होकर आड़सर बास श्याम जी मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी। बड़ी संख्या में श्याम भक्त ध्वजा लेकर नाचते गाते यात्रा में शामिल होंगे।