श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 दिसम्बर 2025। वर्ष 2024 में नेशनल हाइवे पर स्थित होटल छगन-मगन पर हुए झगड़े में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 2 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले के अनुसंधान में आरोपी गांव बेनिसर निवासी 20 वर्षीय मदनलाल जाट व 22 वर्षीय रामूराम जाट को मारपीट करने, जानलेवा चोटें पहुंचने का दोषी पाया गया व रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को श्रीडूंगरगढ़ थाने के हवालात में डाला गया है व आज दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।