WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से शनिवार की दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  वन विभाग मिली मोटरसाइकिलें, वन सुरक्षा व गश्त को मिलेगी गति  |  राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को  |  पढ़े एक साथ दो खास खबरें  |  आज शाम निकलेगी भव्य और दर्शनीय सवारी यात्रा, आप भी करें दर्शन  | 

हैरियर ईवी की डिलेवरी पर मौजूद रहे पूर्व विधायक

श्रीडूंगरगढ़, 14 नवंबर 2025। सड़क हादसों के इस दौर में, हर यात्री की पहली चिंता अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा होती है। ऐसे में, टाटा मोटर्स की गाड़ियों में सुरक्षा मानकों का उच्च स्तर लोगों को एक भरोसा देता है।

यह बात श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने टाटा के श्रीडूंगरगढ़ स्थित शोरूम में हैरियर ईवी की डिलीवरी के अवसर पर आयोजित एक समारोह में कही।

गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ शोरूम में टाटा की बहुप्रतीक्षित हैरियर ईवी की पहली डिलीवरी हुई। यह बिना 4×4 के टॉप मॉडल ‘एम्पार्वड़ एसीएफसी’ है, जिसे श्रवण कुमार नैण ने खरीदा है।

इस मौके पर टाटा शोरूम की ओर से आनंद ओझा और विशाल स्वामी ने पूर्व विधायक महिया का साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

समारोह में शोरूम के संजय स्वामी ने आभार व्यक्त किया, वहीं गोविंद सारस्वत ने हैरियर ईवी की खूबियों के बारे में जानकारी दी।

गौरतलब है कि हैरियर ईवी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है, जिससे यह लंबी यात्रा करने वालों के लिए एक खास पसंद बन गई है।

श्रीडूंगरगढ़ शोरूम में टाटा की ईवी रेंज में हैरियर के साथ-साथ नेक्सॉन, पंच और टियागो की भी 20 से अधिक डिलीवरी हो चुकी हैं। ग्राहक संतुष्ट हैं और डीजल-पेट्रोल के खर्च में बचत करके अपनी नई गाड़ी की किश्त भर रहे हैं, जिससे उन्हें गाड़ी चलाने का अनुभव लगभग मुफ्त जैसा लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़