WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

हुआ स्वागत, जम कर उत्साह, आप भी देखने जरूर पहुंचे टाटा-शोरूम

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 दिसम्बर 2025। भारत की कार दुनिया में सबसे बड़ी क्रांति बन चुकी टाटा सिएरा का इंतजार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कार प्रेमी भी इसकी लॉन्चिंग के साथ से ही कर रहे है। ये इंतजार आज पूरा हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पेट्रोल पम्प के पास स्थित शो-रूम में सिएरा कार डिसप्ले के लिए पहुंच चुकी है। इस मौके पर सिएरा के थीम कलर में भव्य सजावट की गई है और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया है। शो-रूम संचालक विशाल स्वामी, संजय स्वामी व गोविंद सारस्वत ने क्षेत्र के सभी कार प्रेमियों से शो-रूम पहुंच का आग्रह किया है।
70 हजार से अधिक बुकिंग, मिनी डिफेंडर का जबरदस्त क्रेज।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। विदित रहे कि टाटा सिएरा ने 15 दिसम्बर को ही अपनी डिलेवरी के लिए बुकिंग्स शुरू की है और देश भर में पहले ही दिन 70 हजार से ज्यादा बुकिंग्स हुई है। हालांकि लॉन्चिंग के साथ ही इंटरेस्ट बुकिंग पहले ही शुरू थी और उन्हें मिला कर यह बुकिंग्स हुई है। इन बुकिंग्स को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 15 जनवरी से डिलेवरी शुरू की जाएगी। पहले ही दिन 70 हजार बुकिंग्स होने का देश में पहला रिकार्ड सिएरा ने बना दिया है। टाटा सिएरा में भर भर कर दिए गए इंटरनेशनल लेवल के फीचर्स, 11.49 लाख से बेस मॉडल कीमत, सर्वाधिक ग्राउंड क्लियरेंस, सर्वाधिक बूट स्पेस और नेट्रेक्स टेस्ट में 29.99 किलोमीटर प्रति लीटर के एवरेज के कारण टाटा सिएरा के प्रति लोगो में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़