WhatsApp Menu
लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  |  आईएएस सुनील के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान, दी बधाइयां  | 

हिंदू क्रांति सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित, नवगठित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत

डूंगरगढ़ one 15 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। हिंदू क्रांति सेना की जिला कार्यकारिणी बीकानेर एवं श्रीडूंगरगढ़ के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 व 2026-27 हेतु नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश सचिव लोकेश डाडा (हिंदू क्रांति सेना, राजस्थान) की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी सिंह लीलकी के अनुमोदन से की गईं।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार संगठन ने हिंदुत्व के प्रति समर्पण और अनुभव को आधार बनाते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने सक्रिय योगदान से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

नवगठित जिला व नगर कार्यकारिणी में ये रहे नाम
जिलाध्यक्ष बीकानेर पद पर सतीश कुमार सारस्वत को नियुक्त किया गया है, जबकि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी आनंद जोशी को सौंपी गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मदनलाल सोनी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। नगर उपाध्यक्ष पद पर गौरीशंकर स्वामी और अजय कुमार सैनी को नियुक्त किया गया है। वहीं नगर सचिव के रूप में हरिराम पारिक और उमाशंकर नाई को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी पद पर मनोज कुमार मूंधडा की नियुक्ति की गई है।

स्वागत समारोह आयोजित
नवगठित कार्यकारिणी के गठन के उपलक्ष्य में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष श्याम गिरी गुसाईं सहित सुभाष जावा, श्रवण सारस्वत, राजू सारस्वत, नारू गांधी, कन्हैयालाल लोहार, सोनू, पवन स्वामी, जीतू सिंधी और भैरू राकेश सारस्वत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता और हिंदुत्व के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़