WhatsApp Menu
इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  | 

हवन पूजन के साथ संपन्न हुए दान पुण्य के आयोजन, कलेक्ट एंड डोनेट अभियान संपन्न

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जनवरी 2026। बुधवार को क्षेत्र में मकर संक्रांति का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में हवन पूजन के अनुष्ठान संपन्न हुए। क्षेत्र में अनेक दान पुण्य के आयोजन संपन्न हुए। प्राय: हर घर में महिलाओं ने 13-13 वस्तुओं का दान कर तेरूंडा वितरण की परंपरा का निर्वहन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने शॉल, स्वेटर, कंबलों, जुराबों का वितरण किया। घरों में तेज जलाया गया वहीं दिनभर घरों की छतों पर लोग पतंगबाजी में मशगुल रहें। जरूरतमंदो को भोजन व खाद्य सामग्री के दान के साथ गौशालाओं में गौवंश के लिए गुड़, लापसी के साथ अनेक दान दाताओं गौवंश के लिए राशि सहयोग भी दिया। गांव लाखनसर में चल रही भागवत कथा में मकर संक्रांति के पर्व पर गौवंश के लिए लापसी बनाई गई। ग्रामीण उत्साह के साथ आयोजन में शामिल हुए।
गणेश मंदिरों में हुए विशेष आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। स्टेशन रोड पानी की टंकी के पास स्थित गणेश मंदिर परिसर में आज सठ तिला एकादशी पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि हवन पूजन किया गया और तिला एकादशी की कथा सुनी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सामूहिक रूप से क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक अनुष्ठान पंडित गिरधर गोपाल छंगाणी एवं पंडित दुर्गेश छंगाणी के सान्निध्य में संपन्न हुए। बिग्गा बास में स्थित गणेश मंदिर में भी हवन पूजन संपन्न हुआ व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलेक्ट एंड डोनेट के तहत जरूरतमंदो तक पहुंचाई विभिन्न सामग्री।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। तेयुप व किशोर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्ट एंड डोनेट अभियान के तहत संकलित वस्तुओं को आज मकर संक्रांति के पर्व पर जरूरतमंदों को दान दिया गया। संगठन के सदस्यों ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आमजन के सहयोग से खाद्य सामग्री, मिठाइयां, बच्चों के कपड़े, खिलौने, कंबल, चप्पलें, जूते, मोजे सहित अन्य आवश्यक उपयोगी वस्तुएं एकत्रित की गई। ये सामग्री परिषद् की टीम द्वारा बीएसएनएल ऑफिस के पास, रेलवे कॉलोनी के समीप, बाना बस स्टैंड एवं बाना गांव में जाकर जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई। परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि परिषद व मंडल के सदस्यों ने उत्साह व ऊर्जा के साथ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम मालू, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, अशोक झाबक तथा किशोर मंडल से मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक सहित पूरी युवा टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। समाजसेवी मेघाराम का विशेष सहयोग रहा। साथ ही विष्णु स्वामी, राजू सुनार, अनुराग शर्मा, मुकेश जाखड़, कमल झंवर, चमन श्रीमाल सहित अनेक समाजबंधुओं ने संयुक्त रूप से अपनी सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़