WhatsApp Menu
पढें दो खास खबरें एकसाथ:-  |  भाजपा ने जिला कार्यसमिति में सदस्यों की हुई नव-नियुक्ति, श्रीडूंगरगढ़ में आधा दर्जन से अधिक को मिला स्थान।  |  सोमवार को तेजा मंदिर में होगी बैठक, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा होगी तय।  |  सरकारी स्कूलों के होनहारों का किया सम्मान, निकाली रैलियां।  |  सन्डे बनाएं फन-डे, छाए बादल, शाम होते ही रंगत होगी परवान पर।  | 

स्वामी शिवेंद्र करेंगे मर्यादा पुरूषोत्तम का बखान, तिवाड़ी परिवार ने शुरू की तैयारियां।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में हंसोजी धाम परिसर में गौसेवार्थ 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का विशाल आयोजन किया जाएगा। ख्यातिप्राप्त दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम जी महाराज द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम की महिमा का बखान किया जाएगा। लिखमादेसर निवासी पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी द्वारा आयोजित कथा की भव्य तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। कथा में दंडी स्वामी जोगेंद्राश्रमजी महाराज, दंडी स्वामी रामानंद तीर्थजी महाराज, परमहंस श्री सोमनाथजी महाराज, मंहत भंवरनाथ ज्याणी सिद्ध का सान्निध्य मिलेगा।
रामनिवास तिवाड़ी ने बताया कि 9 अप्रैल की सुबह 8.15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा हंसोजी मंदिर से ठाकुरजी मंदिर होते हुए हंसोजी धाम कथा स्थल पर पहुंचेगी। प्रतिदिन दोपहर 1.15 बजे से 5.15 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। 17 अप्रैल को श्रीराम राज्याभिषेक के साथ कथा संपन्न होगी और कथा पूर्णाहुति हवन शाम 5.15 बजे से होगा। 17 अप्रैल की रात श्रीजसनाथजी महाराज का जम्मा एवं अग्नि नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा। तिवाड़ी परिवार ने क्षेत्र भर के सभी राम भक्तों व श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़