WhatsApp Menu
श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज  |  26 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  | 

स्थापना दिवस रैली के लिए आह्वान करने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे रालोपा सुप्रीमो, राठी परिवार ने किया स्वागत

श्रीडूंगरगढ़, 25 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 29 अक्टूबर को बीकानेर में होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेनीवाल आडसर बास स्थित प्रवासी नागरिक अनिल राठी के आवास पर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में भव्य स्वागत किया गया। बैंड-बाजे की मधुर ध्वनि और स्थानीय लोगों के उत्साह ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। अनिल राठी ने साफा पहनाकर और फूलमालाओं से बेनीवाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मोहल्लेवासियों में बेनीवाल से मिलने की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में शामिल हुए और अपनी शुभकामनाएं दीं। सूत्रों के अनुसार, बेनीवाल के सम्मान में जमकर आतिशबाजी भी की गई।

राठी परिवार के आतिथ्य से अभिभूत बेनीवाल ने उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद वे तेजा मंदिर के लिए रवाना हुए, जहां वे रालोपा कार्यकर्ताओं से मिलकर बीकानेर रैली की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

यह दौरा रालोपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और 29 अक्टूबर को होने वाली रैली के लिए माहौल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़